👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या में निर्माणाधीन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा लगाए जाने की मांग को लेकर महर्षि बाल्मीकि सेना हापुड़ के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हापुड़ के एक प्रशासनिक अफसर को ज्ञापन दिया। महर्षि बाल्मीकि सेना के राघवेंद्र चड्ढा, आकाश टांक, विशाल धवन, कुनाल, विशाल ऊंटवाल, संदीप मडोदिया आदि ने उपजिला मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। उन्होंने मांग की है कि प्रदेश में 2 लाख सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। ठेका तथा संविदा पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए। प्रदेश में 1 जिले का नाम महर्षि वाल्मीकि रखा जाए और उनके नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित किया जाए आदि।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:


























