देवरिया कांड पर दुःख, ब्राह्मण कल्याण बोर्ड का हो गठन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन यूपी ने जनपद देवरिया के गांव रुद्रपुर में सत्य प्रकाश दुबे के परिवार की नरसंहार घटना पर दुख व्यक्त करते हुए आरोपियों को कड़ी सजा देने तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।फेडरेशन के प्रदेश महासचिव पंडित गोपाल शर्मा, सुधीर शर्मा, माया प्रकाश शर्मा, हरपाल शर्मा, नरेश शर्मा आदि शनिवार को कलैक्ट्रेट पहुंचे और देवरिया कांड पर दुख व्यक्त करते हुए एख 9 सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
उन्होंने ज्ञापन में मांग की है कि देवरिया कांड के दोषियों को कड़ी सजा दी जाए और आरोपियों की सम्पत्ति पर बुलडोजर चला कर जमीन, ज्यादाद आदि को जब्त किया जाए। पीड़ित परिवार के शेष परिवार को सुरक्षा मुहैय्या कराई जाए तथा ब्राह्मण कल्याम बोर्ड गठित किया जाए।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622


































