हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): विकास के चाहे कोई कितने भी दावे ठोक ले इन सभी खोखले दावों पर पानी फिर ही जाता है। कोई अपनी कितनी भी पीठ थपथपाले मौसम उसकी पोल खोल ही देता है। पानी से लबालब यह यह कोई तालाब नहीं बल्कि सड़क है जो कि जलभराव के कारण तालाब बन चुकी है।
यह तस्वीर हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित चंद्रलोक कॉलोनी की हैं जहां नालियों की सफाई न होने से बारिश का पानी सड़कों पर आ गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से यहां लोग बेहद परेशान हैं। बारिश के दौरान तो यहां पानी दो फीट तक चढ़ जाता है। स्थिति यह है कि यहां आने-जाने के दौरान लोग फिसल जाते हैं, गाड़ियां और दूसरे वाहन पानी की वजह से बंद पड़ जाते हैं। जलभराव के चलते बीमारियां लगातार पनप रही हैं।
कॉलोनी में दो मिनट की दूरी जानलेवा साबित हो रही है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द नालों की सफाई की जाए जिससे जलभराव की स्थित उत्तपन्न न हो।
कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट या कोई भी ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं. Healthians labs: 8755333320

























