👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मध्य प्रदेश की भूतपूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती बुधवार को बृजघाट गंगा तट पहुंची और मां गंगा का पूजन किया।साध्वी का गंगा सभा आरती समिति द्वारा शंखनाद के साथ स्वागत किया। आरती स्थल पर उमा भारती ने मां गंगा की पूजा अर्चना की तथा उसके बाद मंदिरों पर पूजा अर्चना की व भोग लगाया । साध्वी उमा भारती ने भंडारा प्रसादी के द्वारा जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया। गंगा सभा आरती समिति के पदाधिकारियों ने साध्वी को गंगा आरती के लिए आमंत्रित किया एवं गंगाजलि औऱ प्रशस्ति पत्र भेंट कर अभिवादन किया।। इस अवसर पर गंगा आरती संचालक कपिल नागर, विनय मिश्रा, अनिल कौशिक, मनोज तिवारी, ज्ञानेंद्र व्यास, कुलदीप भारद्वाज, तरुन नागर, मोहन केवट आदि उपस्थित रहे।।





























