हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : इस कड़ाके की सर्दी में एक साध्वी विश्व शांति के लिए जनपद हापुड़ के बृजघाट में स्थित गंगा नदी में कड़ी तपस्या कर रही हैं। सूर्य उदय से लेकर सूर्यास्त तक कठिन जल साधना में लीन साध्वी योगी माता अंजलि नाथ प्रतिदिन करीब 8 से 10 घंटे गंगा में जल साधना कर रही हैं जिनका कहना है कि वह अक्सर जल और अग्नि तपस्या करती हैं। इस बार वह तीन महीने के लिए जल साधना में लीन हैं।
साध्वी ने बताया कि वह कई वर्षों से हठयोग कर रही हैं जिनका मकसद सिर्फ एक है और वह है विश्व शांति। 21 फरवरी को गंगा किनारे होने वाले भंडारे के कुछ दिन बाद साध्वी की तीन महीने की जल साधना पूर्ण होगी। साध्वी का कहना है कि उनका लक्ष्य है कि प्रतिदिन 14 घंटे वह जल्द साधना करें।
24 फरवरी से तीन मार्च तक होलाष्टक
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी 24 फरवरी से होलाष्टक शुरु होगा। अब आठ दिनों (तीन मार्च फाल्गुन पूर्णिमा) तक…
Read more
























