हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बरसात शुरु होने से पहले हापुड़ ब्लॉक नौ मार्गों की मरम्मत करके उन्हें गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इन सड़कों की मरम्मत का कार्य लोक निर्माण विभाग कराएगा। प्रदेश सरकार ने जर्जर सड़कों की मरम्मत हेतु डेढ़ करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। धनराशि रिलीज होते ही सड़क मरम्मत कार्य शुरु हो जाएगा।
इन सड़कों की होगी मरम्मत: झूंडा-मुर्शदपुर मार्ग, सलाई से घुंघराला मार्ग, हिमांयूपुर से मीरपुर, मुरादपुर से श्यामपुर, नूरपुर मार्ग, गढ़ी से बीबीनगर मार्ग, शाहबुद्दीन मार्ग, गांव हरसिंगपुर से ब्रजनाथपुर, दौमी से संजय विहार मार्ग।
सड़कों की मरम्मत होने से दर्जनों गांवों का यातायात सुगम होगा और लोग लाभान्वित होंगे।
किसी भी तरह की जांच और कोविड में होने वाले ब्लड टेस्ट घर बैठे कराएं, Healthians Labs 8755333320

























