महाराजा सूरजमल का बलिदान दिवस मनाया
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय जाट जनजागृति संगठन के तत्वावधान में रविवार को हापुड में महाराजा सूरजमल का 259 वां बलिदान दिवस को शौर्य दिवस के रूप में मनाया और उन्हें याद किया। अखिल भारतीय जाट जनजागृति संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व राष्ट्रीय युवा प्रभारी मनोज तेवतिया ने महाराजा सूरजमल के जीवन पर प्रकाश डाला।उन्होंने अपने जीवनकाल में 80 युद्ध लड़े व सभी में विजय प्राप्त की। अंत में हर महान योद्धा की तरह महाराजा सूरजमल को भी वीरगति का सुख समर भूमि में प्राप्त हुआ 25 फरवरी 1763 को नवाब नजीबुद्दौला के साथ हिंडन नदी के तट पर घूमते हुए छल युद्ध मे सूरजमल वीरगति को प्राप्त हुए।उनके आदर्शो व सिध्दांतों पर चल कर ही विश्व में शांति स्थापित हो सकती है।
सभी युवाओं ने महाराजा सूरजमल के चित्र पर दीप प्रज्जलित व पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मनोज तेवतिया,सुनील चौधरी,नवीन चौधरी,आर्यन चौधरी,सुचिर मलिक,सुनील गोड, रघु चौधरी,जितेंद्र चौधरी,साहिल,अनुज आदि उपस्थित थे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























