हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की कार्यकारिणी की मीटिंग बुधवार को जवाहर गंज हापुड में हुई जिसमें राजस्थान में स्व० कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला की पुण्यतिथि के अवसर पर गुर्जर समाज के लाखों लोग इकट्ठा हुए ।उसमें राजस्थान सरकार के मंत्री अशोक चानदना द्वारा सचिन पायलट की ग़ैर मोजूदगी में सचिन पायलट को अपशब्दों का प्रयोग किया गया जिसमें वहाँ उपस्थित जन समूह ने जूते चपल मंत्री पर फेंकने शुरू कर दिए। मंत्री को वहाँ से भागना पड़ा उस विषय में अखिल भारतीय गुर्जर महा सभा हापुड़ के ज़िलाध्यक्ष ने कहा कि ये अपशब्द वहाँ के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कहने पर बोलो गये हैं ।राजस्थान में ऐसे मुख्यमंत्री व राजस्थान की सरकार को तुरंत बर्खास्त किया जाये।
बर्खास्त ना किये जाने पर गुर्जर समाज बड़ा आन्दोलन करने को मजबूर होगा ।
मीटिंग में इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिख कर रजिस्ट्री किया गया।
राजेंद्र गुर्जर प्रदेश सचिव,नीरज गुर्जर, ज़िलाध्यक्ष, जयबिन्दर गुर्जर, ज़िला महासचिव, विजय चौधरी, प्रवक्ता, महीपाल सिंह आर्य, अरविंद गुर्जर, भोपाल सिंह,फूल सिंह पहलवान आदि उपस्थित रहे।



























