👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के एक स्कूल का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ छात्र भारी भरकम चावल की बोरी उठाते हुए ले जाते नजर आ रहे हैं। जब छात्र से बात की तो उसने बताया कि स्कूल की शिक्षक ने उनसे यह बोरी उठवाई। आप सोच सकते हैं कि जहां छात्रों को पढ़ाया जाता है वहां उनसे इस तरह का काम कराना कितनी बड़ी लापरवाही को उजागर कर रहा है।
आपको बता दें कि लखराड़ा के एक स्कूल का यह वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा है। विद्यालय शिक्षा का मंदिर है लेकिन यहां उनसे चावल के कट्टे उठवाए जा रहे हैं। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
































