👁 0 views Views
हापुड़,सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ युवा एवं उत्साही युवक सचिन सिंघल एस. एम. को दी इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब को रीजन चेयरमैन मनोनीत किया है। यह नियुक्ति क्लब के मंडल अध्यक्ष डॉ गौरव गर्ग ने की है। नवनियुक्त रीजन चेयरमैन सचिन ने बताया कि समाज सेवा ही सर्वोपरि ध्येय है। इन नियुक्ति पर नगर की अनेक संस्थाओं ने हर्ष व्यक्त कर विश्वास व्यक्त किया है कि सचिन सिंघल की अगुवाई में क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।





























