हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट बुधवार को जनपद हापुड़ से होते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने के लिए सीतापुर रवाना हो गए। जब सचिन पायलट जनपद हापुड़ के छिजारसी टोल प्लाजा पर पहुंचे तो इस दौरान मेरठ रेंज आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी हापुड़ अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र, क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
बता दें कि सचिन पायलट के साथ सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सचिन पायलट दिल्ली से हापुड़ होते हुए सीतापुर के लिए रवाना हो गए। वरिष्ठ नेता सचिन पायलट लखीमपुर हिंसा के बाद मचे बवाल के बीच गिरफ्तार कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने जा रहे हैं।
B.TECH, B.PHARM, B.ARCH, BCA, BBA, MBA, M.PHARM में एडमीशन के लिए कॉल करें: 7251000130/31




























