कांग्रेस के सचिन चौधरी देखते रह गए और बाजी मार ले गए दानिश
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा सीट पर कांग्रेस से दावेदारी जता रहे और अपना पक्का टिकट मान कर चल रहे सचिन चौधरी को इस बार मुंह की खानी पड़ी है।सचिन सोशल प्लेट फार्म पर अपनी टिकट की पक्की दावेदारी जताने के साथ टिकट पक्का मान रहे थे।वर्ष-2019 में सचिन चौधरी ने कांग्रेस के टिकट पर अमरोहा सीट से चुनाव लडा था और पराजित हो गये।इस चुनाव मे बसपा के दानिश अली विजयी रहे।दानिश के कांग्रेस से बढती नज़दीक के कारण बसपा ने दानिश को निलम्बित कर दिया था।इसके बाद दानिश ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली।सचिन चौधरी कांग्रेस के टिकट के पक्के दावेदार बनकर आए और अपने पक्ष मे सोशल मीडिया पर कम्पैन भी चला रखी थी।कांग्रेस हाई कमान ने अमरोहा गढ़मुक्तेश्वर से दानिश अली को टिकट दिया है और सचिन चौधरी पीछे रह गए।
विशाल किताब घर से भारी डिस्काउंट के साथ खरीदें प्राइवेट बुक्स : 9528182700, 9457100571




























