हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मंगलवार को हाईकोर्ट ने सभी न्यायालयों को खोलने के आदेश जारी कर दिए जिसके बाद बुधवार यानी आज से जनपद हापुड़ सभी न्यायालयों में सुनवाई शुरु होगी। कोरोना संक्रमण काबू में होने के बाद अब सभी न्यायालयों में सुनवाई होगी। कचहरी में लंबित मामलों की सुनवाई फिर से शुरु होगी। हालांकि न्यायालयों में गवाही प्रक्रिया पर पाबंदी रहेगी। विशेष मामलों में जिला जज की अनुमति पर ही गवाही हो सकेगी। बता दें कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान न्यायालय में कार्यों पर ब्रेक लग गया था।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941
























