
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया दशहरा उत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित निजामपुर बाईपास के पास एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को विजयदशमी का पर्व बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित नाट्य मंचन प्रस्तुत किया, जिसमें अच्छाई की बुराई पर विजय का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रावण दहन रहा, जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं का जीवंत चित्रण किया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने अपने संबोधन में कहा कि “दशहरा पर्व हमें यह प्रेरणा देता है कि जीवन में चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ आएँ, सत्य और अच्छाई की ही सदैव विजय होती है।”
नाट्य प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विद्यार्थियों ने श्रीराम के जीवन व उनके चरित्र को समझा।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने सभी को विजयदशमी की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों को अपने जीवन में सदैव सत्य, धर्म और सदाचार का पालन करने का संदेश दिया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























