हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को “पराक्रम एक प्रतियोगिता- भारतीय सेवा को समर्पित”का आयोजन किया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय संगठन “ब्रिगेड ऑफ एक्स- कैडेट्स” थल सेवा दिवस माह के स्वर्णिम एवं गौरांवित अवसर पर किया गया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य भारत देश पर समर्पित परम वीरों की शौर्य गाथा से विद्यार्थियों को अवगत कराना है तथा विद्यार्थियों को भारतीय सेवा के सर्वोच्च बलिदान की गाथाओं से प्रेरित करके देश सेवा का अंकुर उनके हृदय में स्थापित करना है जिससे उनमें देश के प्रति संपूर्ण समर्पण की भावना जीवनपर्यंत बनी रहे। परीक्षा को सफल बनाने में कृष्णा चौधरी, खुशी तथा रुक्मणी चौधरी का विशेष सहयोग रहा। विद्यार्थियों ने भारतीय सेना के देश के प्रति बलिदानों के विषय में ज्ञान अर्जित किया एवं परीक्षा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय में अनेक प्रकार की गतिविधियों को लेकर अनेक परीक्षाओं एवं आयोजनों का आयोजन होता रहता है। किंतु देश प्रेम की भावना को विकसित करना हर स्कूल का मुख्य उद्देश्य एवं परम कर्तव्य है क्योंकि आज के छोटे-छोटे बच्चे ही हमारे देश को संभालने वाले भावी स्तंभ होंगे। अतः भारत देश के प्रत्येक बच्चे के हृदय में देश प्रेम की भावना का विकास होना चाहिए जिससे भारत देश उन्हें प्राचीन समय की भांति विश्व गुरु का स्थान पा सके। इस परीक्षा को सफल बनाने में स्कूल की समस्त शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों तथा कर्मचारी गणों का सहयोग रहा।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065





























