
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने एथलेटिक प्रतियोगिता में दिखाया दम “जीते पदक”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित निज़ामपुर बाईपास के पास एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को राजपूताना रेजीमेंट इंटर कॉलेज पिलखुवा हापुड़ में क्षेत्रीय खेलकूद (एथलेटिक्स ) प्रतियोगिता में पूरे उत्साह और जोश के साथ प्रतिभाग लिया।
प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक तथा भाला फेंक, चक्का फेंक जैसी ऐथलेटिक्स स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
विद्यालय के विभिन्न वर्गों अंडर (14,17,19) के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विजेताओं में सब जूनियर्स गर्ल्स (girls) 100 मीटर कक्षा 8 की दिव्यांशी ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर्स बॉयज (boys) 100 मीटर कक्षा 8 के श्लोक ने स्वर्ण पदक, मयंक रजत पदक एवं यशवीर ने कांस्य पदक जीता। जूनियर रेस गर्ल्स (girls) 100 मीटर में कक्षा 8 की रिया ने स्वर्ण पदक, कीर्ति ने रजत पदक एवं यशी ने कांस्य पदक जीता।
सीनियर गर्ल्स 200 मीटर दौड़ में कक्षा 8 की रिया ने स्वर्ण पदक एवं दिव्या ने रजत पदक जीता। सीनियर गर्ल्स 400 मीटर दौड़ में कक्षा 8 की यशी ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर बॉयज 600 मीटर दौड़ में कक्षा 8 के श्लोक ने रजत पदक एवं मनीष तोमर ने कांस्य पदक जीता।
जूनियर गर्ल्स 800 मीटर में कक्षा 8 की यशी ने स्वर्ण पदक जीता। लंबी कूद में कक्षा 8 की यशी ने स्वर्ण पदक एवं दिव्यांशी ने कांस्य पदक जीता। चक्का फेंक प्रतियोगिता में कक्षा 5 की मारिया ने रजत पद जीता। भाला फेंक प्रतियोगिता में कक्षा 9 के प्रशांत ने स्वर्ण पदक और कक्षा 8 की मयंक ने कांस्य पदक जीता।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि “खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।” विजेता खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने भी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता का सफल संचालन खेल शिक्षक सचिन रावत एवं शिक्षिका ऋषिका का पूर्ण योगदान रहा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





























