हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित एस ए इंटरनेशनल स्कूल में फादर्स-डे के उपलक्ष्य में कविता प्रतियोगिता, कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता और विभिन्न प्रकार की पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके माध्यम से छोटे-छोटे, नन्हे मुन्ने छात्र-छात्राओं ने अपने पिता के लिए पेंटिंग के माध्यम से प्रेम जाहिर किया। इस अवसर पर विद्यालय की चेयरपर्सन जय श्री तोमर और प्रधानाचार्य हिमानी अग्रवाल ने पिता का बच्चे के जीवन में महत्व बताते हुए कहा कि एक पिता नीम के पेड़ जैसा होता है। उसके पत्ते भले ही कड़वे होते हैं लेकिन फिर भी वह छाया ठंडी देता है। पिता साहस, इज्जत, सम्मान, ताकत और पूंजी है। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने फादर्स-डे कुछ इस अंदाज में मनाया।
11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…
Read more
























