
एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल ने खेलों इंडिया एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दिखाया दम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास”एस ए इंटरनेशनल” स्कूल के छात्र-छात्राओं ने खेलो इंडिया के अंतर्गत हुई “अस्मिता एथलेटिक्स लीग” में भाग लिया। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग के सदस्य मीनाक्षी भराला, भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे , निवर्तमान जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन चेयरमैन दिल्ली अमित त्यागी, उपक्रीणा अधिकारी अरुणा सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ पायल गुप्ता ने किया ।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर 16 वर्ग की 60 मीटर दौड़ में कक्षा 8 की रिया ने उच्च प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शारीरिक विकास, टीम भावना और एकता के संदेश को बढ़ावा देना था।
इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने छात्रों की मेहनत, अनुशासन और टीमवर्क की सराहना की एवं जीत हार से ऊपर खेल भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।”
विजेता खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र एवं मेंडल देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने खिलाड़ियों के संघर्ष और लगन भावना की सराहना की ।
खेल के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खेल शिक्षक सचिन रावत का पूर्ण योगदान रहा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































