
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया गणपति बप्पा का विदाई उत्सव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में गणपति बप्पा का विदाई उत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। पिछले दिनों गणेश चतुर्थी के अवसर पर विद्यालय परिवार ने श्री गणेश जी की प्रतिमा की स्थापना की थी। पूरे सप्ताह विद्यालय का वातावरण भक्तिमय और सांस्कृतिक गतिविधियों से सराबोर रहा। इस दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। पांच दिवसीय महोत्सव के समापन में प्रधानाचार्या, शिक्षकों एवं सभी सदस्यों ने पूजा व आरती की।
विदाई दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर गणपति बप्पा की विदाई के समय “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। विसर्जन की प्रक्रिया स्कूल परिसर में ही की गई। स्कूल में ही शिक्षकों ने भावपूर्ण ढंग से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का बड़े पात्र में स्वच्छ जल भरकर विसर्जन किया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने विद्यार्थियों को संदेश दिया कि “श्री गणेश जी हमें सदैव ज्ञान, बुद्धि और सदाचार का मार्ग दिखाते हैं। हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।” अंत में पूरे विद्यालय परिवार ने मिलकर गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली और उन्हें विधिवत विदाई दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने कहा कि “हर साल गणपति का आशीर्वाद विद्यालय एवं हम सब पर बना रहे।” श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना से लेकर विसर्जन प्रक्रिया में विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com































