हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दिल्ली रोड स्थित एस. ए. इन्टरनेशनल स्कूल में विद्यालय के प्रागंण में स्वतन्त्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा देशभक्ति सेनानियों की भूमिका, आजादी से सम्बन्धित भाषण तथा आजादी की भावना से भरी हुई कवितायें, गीत, विभिन्न स्वतंत्रता से जुड़े कर्नल सत्यपाल तोमर एवं जयश्री तोमर ने 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुभकामनायें दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने बताया कि यह एक ऐतिहासिक दिन है, हमारे देश- वासियों के बीच देशप्रेम, समर्पण और एकता का प्रतीक है। हमारे देश को आजाद कराने के लिए स्वतंत्रता सेनानियों के द्वारा पूरा जीवन लम्बा संघर्ष करते हुये बलिदान कर दिया। अपनी बहादुरी, वीरता तथा शौर्यता का परिचय दिया। यही भावना हमें अपने देश के बच्चों के अन्दर जागृत करनी है तथा अपने देश भारत को सतत विकास की ओर ले जाना है। इसके साथ ही प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का सफल समापन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं सेवक-सेविकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।







Admission Open Now for SA International School : 9258003065


























