
👁 0 views Views
अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने एक आरोपी को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कालू उर्फ बृजेश पुत्र रामकुमार निवासी नई मंडी सोनपुर सोटावाली थाना हापुड़ देहात जनपद हापुड़ है।
देहात पुलिस चेकिंग कर रही थी तभी उसने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से अवैध असलहा बरामद हुआ है। अवैध तमंचे के साथ-साथ एक जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किया है। कालू को पुलिस ने जेल भेज दिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


































