
देहात प्रभारी पटनीश कुमार ने चेकिंग के दौरान 20 वाहनों के काटे चालान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की देहात पुलिस ने रविवार की रात भगवानपुरी चौकी पर ज़बरदस्त चेकिंग अभियान चलाया जहां दो पहिया वाहन पर ट्रिपलिंग करने, बिना हेलमेट बाइक व स्कूटी चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसा। पुलिस ने करीब 20 वाहनों के चालान काटे और भविष्य में नियमों का उल्लंघन न करने की हिदायत दी। आपको बता दें कि देहात थाना प्रभारी पटनीश कुमार पुलिस बल के साथ क्षेत्र में उतरे जहां उन्होंने चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग अभियान के दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की।
हापुड़: 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार से बड़े साइज का मैट मात्र 99/- में खरीदें: 8191820867

























