
रन फार राम का पोस्टर जारी
हापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड के डा विकास अग्रवाल ने बताया कि रन फार राम मैराथन के लिए दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में आमंत्रण तथा पोस्टर जारी किया गया है।
नई दिल्ली स्थित शास्त्री भवन में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खड़से द्वारा आगामी 22 फरवरी, 2026 को क्रीड़ा भारती द्वारा अयोध्या में आयोजित होने जा रही “RUN FOR RAM” मैराथन के आमंत्रण पत्र एवं पोस्टर का भव्य शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री डॉ. विकास अग्रवाल,इंजिनियर अवनीश सिंह (एमएलसी),लोकनीति भारत के अध्यक्ष श्री सतेंद्र त्रिपाठी, स्त्री इंडिया स्पोर्ट्स फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती गीता सिंह एवं सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता श्री प्रशांत उमराव की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह आयोजन प्रभु श्री राम से प्रेरणा लेकर खेल, संस्कृति और राष्ट्रभाव को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल है।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447



























