हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलेज की प्रबंध कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित नरेंद्र कुमार त्यागी के निधन के बाद उपाध्यक्ष रुद्राक्षमुनि त्यागी को इस पद का भार ग्रहण कराया गया है। डीआईओएस के आदेश के बाद यह प्रक्रिया अमल में लायी गई। प्रबंधक राजपाल त्यागी ने बताया कि अध्यक्ष पद पर उपाध्यक्ष रुद्राक्षमुनि त्यागी को प्रबंध कार्यकारिणी द्वारा प्रशासन योजना में वर्णित व्यवस्था के आधार पर अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण करा दिया गया था। इस मामले में प्रबंधक द्वारा डीआईओएस कार्यालय में अध्यक्ष पद के अनुमोदन को लेकर प्रार्थना पत्र दिया गया। डीआईओएस पीके उपाध्याय ने उक्त पत्र का संज्ञान लेकर रुद्राक्षमुनि त्यागी को अध्यक्ष पद का अनुमोदन दिया। उन्होंने अपने आदेश में कहा कि विभागीय प्रशासन योजना में दी गई व्यवस्था के अनुसार अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष ही अध्यक्ष के रूप में कार्य करेगा।
किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950


























