हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव में खुले हेल्थ वैलनेस सेंटर पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के खाते में 20,000 रुपए वेतन मिलने की जगह 7 से 11,000 पहुंचे जिसके बाद सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सीएचओ ने जबरदस्त हंगामा किया। इसके बाद अधिकारियों ने पोर्टल में गड़बड़ी होने की बात कहकर जल्द ही उन्हें पूरा वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।
जिले में 103 सी एच ओ की नियुक्ति की गई है जिनका मासिक वेतन 20,000 निर्धारित है। इसके साथ ही 15,000 उनकी परफॉर्मेंस के आधार पर देय है। सी एच ओ का कहना है कि उनके खाते में 20,000 की जगह 7 से 11000 रुपए खाते में पहुंचे। इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की लेकिन किसी ने उनकी सुध नहीं ली। इसके बाद वह शनिवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा किया। इस दौरान एसीएमओ डॉ प्रवीण शर्मा ने कहा कि तकनीकी खराबी आने के कारण पोर्टल में उपस्थिति दर्ज नहीं हो सकी है जिसके चलते उनका वेतन कटा है। जल्द ही तकनीकी समस्या को दूर कर वेतन दिलाया जाएगा।
AMERICAN EDUGLOBAL SCHOOL ADMISSIONS OPEN 2023-2024 CALL NOW :- 828282 7731 @aesghaziabad

























