👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव में राशन की दुकान पर उपभोक्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने रीशन डीलर पर राशन न देने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी 112 को डॉयल कर दी गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
बता दें कि मामला गांव महमूदपुर का है जहां गुरुवार की सुबह उपभोक्ता राशन लेने के लिए राशन की दुकान पर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर ने राशन देने से इंकार कर दिया जिससे गुस्साए उपभोक्ताओं ने हंगामा खड़ा दिया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। लोगों का कहना है कि राशन डीलर आए दिन लोगों को राशन देने में आनाकानी करता है। गुरुवार को अती होने पर उन्होंने हंगामा किया।


























