
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन /अमित कुमार(ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में विजयदशमी के अवसर पर पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया जहां कदमताल करते हुए पथ संचलन निकाला गया। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। बाबूगढ़ के विभिन्न मार्गों से यह पथ संचलन निकाला। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। स्वयं सेवकों ने संघ के 100 वर्ष की विकास यात्रा के विषय के बारे में बताया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068






























