हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शाखाओं पर रक्षाबंधन पर्व मनाया। स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज को रक्षासूत्र बांधकर देश की एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
संघ के स्वयंसेवक सुरेंद्र गुप्ता, डा.शिवकुमार, विपिन गोयल, विनीत दीवान, प्रवीण सिंघल, मनोज तोमर, गौरव त्यागी आदि ने रक्षाबंधन पर्व समरसता दिवस के रुप में मनाया। संघ के स्वयंसेवक सेवा बस्तियों में गए और बस्ती के लोगों को रक्षा सूत्र बांधे। रक्षाबंधन पर्व पर हापुड़ में तीन स्थानों, टाऊनहाल, संजय विहार कालोनी व नवज्योति कालोनी में शाखाएं लगाई गई। प्रातकालीन शाखाओं में स्वयंसेवकों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया।
चर्मरोग, एलर्जी के इलाज के लिए कॉल करें: डां. शिशिर गुप्ता: M.B.B.S ,MD 9837509509
























