👁 0 views Views
दोनों शुगर मिलों पर 425 करोड़ रुपए बकाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की सिंभावली और बृजनाथपुर शुगर मिल पर किसानों का करोड़ों रुपए बकाया है। जो किसान बांड से बंधे हैं वह क्रशरों पर 420 रुपए कुंतल के हिसाब से नकद में गन्ना बेच रहे हैं। सरकार ने गन्ने का दाम 370 रुपए कुंतल घोषित किया है। 50 रुपए अधिक दाम मिलने के कारण किसानों में खुशी है तो वहीं शुगर मिलों की बात करें तो 425 करोड रुपए अभी किसानों का बकाया है। दोनों शुगर मिल ने इस सत्र में 530 करोड़ रुपए का गन्ना क्रय कर चुके हैं। सिंभावली शुगर मिल ने 77 करोड़ का और बृजनाथपुर शुगर मिल ने 38 करोड रुपए का भुगतान किया है।
रेमंड के लिए पहुंचे हापुड़ के आर. के. प्लाजा, कॉल करें: 8791513811




























