👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सादुल्लापुर गोकुल में प्रस्तावित पुलिस लाइन का निर्माण जल्द ही शुरू होगा। शासन ने निर्माण के लिए 300 करोड़ रुपए की मंजूरी दे दी है। अब पुलिस लाइन निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बताते चले कि पुलिस लाइन निर्माण की कवायद पिछले छह वर्षों से चल रही थी जिसके लिए भूमि का चयन नहीं हो पा रहा था लेकिन बाबूगढ़ में 16.42 हेक्टेयर भूमि को इसके लिए चिन्हित किया गया है जहां जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। हापुड़ के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा का कहना है कि पुलिस लाइन के निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को दी गई है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























