हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हिम्मतपुर निवासी शिक्षिका और उसके परिजनों को दो महिलाओं ने स्कूल की मान्यता दिलाने के नाम पर 3.90 लाख रुपए की ठगी कर इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय में न्याय के लिए दरवाजा खटखटाया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहम्मद आकिब ने बताया कि उसकी माता जनपद बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव अहरौला के स्कूल में अध्यापक रह चुकी है जहां उनकी जान पहचान प्रियंका, कृष्ण वीर निवासी गांव अहरौला से हुई। इस दौरान प्रियंका और कृष्णवीर ने कहा कि वह उनके गांव में एक निजी स्कूल का संचालन करें जिसके लिए आवश्यक मान्यता समेत अन्य दस्तावेजों का प्रबंध वह करेंगे। आरोपियों ने पीड़ित पक्ष को झांसे में ले लिया और कहा कि साझेदार मीनू शर्मा निवासी धनोरी माफी रजबपुर जनपद अमरोहा इसकी व्यवस्था करेगी। उसके बाद पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के कहने पर मीनू शर्मा के बैंक खाते में तीन लाख 90,000 रुपए ट्रांसफर कर दिए लेकिन स्कूल की मान्यता नहीं दिलाई और पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
दिवाली के लिए होलसेल के दामों पर खरीदें उपहार: 9837477500






























