👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी अबरार ने गढ़ कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलर है और घर के बाहरी परिसर में उसका कार्यालय है। मंगलवार को वह कार्यालय का ताला लगाकर गया था। इसके बाद बुधवार की सुबह अबरार की पत्नी ने देखा की बाइक सवार दो अज्ञात युवक उनके कार्यालय का ताला तोड़ रहे हैं जब तक महिला ने शोर मचाया आरोपी करीब 15 हजार रुपए की नकदी लेकर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पीड़ित ने थाने में पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512






























