
एयर फोर्स भर्ती में मेडिकल पास कराने के नाम पर हड़पे 1.90 लाख रुपए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): साइबर ठग लोगों के साथ ठगी करने के लिए तरह-तरह की हथकंडे अपना रहे हैं। साइबर ठगों ने अब एयर फोर्स भर्ती में मेडिकल पास कराने के नाम पर 1.90 लाख रुपए हड़प लिए। पीड़ित के चाचा ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव निवासी हरिश्चंद्र शर्मा ने बताया कि वह अपने भतीजे सक्षम शर्मा को लेकर 2024 में बिहार के पटना में एयरफोर्स अग्नि वीर नॉन टेक्निकल भर्ती की परीक्षा दिलाने के लिए गए थे। फिजिकल के दौरान उनकी मुलाकात विशाल त्रिपाठी नामक व्यक्ति से हुई जिसने खुद को अंबेडकर नगर का बताया और दावा किया कि उसके अग्नि वीर परीक्षा के लिए चिकित्सा परीक्षण करने वाले चिकित्सकों से अच्छे संबंध है। ऐसे में वह मेडिकल में उनके भतीजे को आसानी से उत्तीर्ण करा सकता है। कुछ रकम देने पर काम पक्का होने का भरोसा दिलाया। झांसे में आकर उन्होंने समय-समय पर आरोपी के बताए अन्य खातों में अलग-अलग तारीख में रुपए ट्रांसफर कर दिए। कई बार में आरोपी के खाते में एक लाख 90 हजार रुपए की रकम भेज दी। कुछ समय बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। ठगी का एहसास होने पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786

























