👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जहरखुरानी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है और सभी को जागरूक किया। आरपीएफ ने अनजान लोगों से अपील की। हापुड़ आरपीएफ अधीक्षक सुभाष यादव ने बताया कि आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन हापुड़ पर बैनर लगाकर यात्रियों को जहरखुरानी के बारे में जागरूक किया और बताया कि किस तरह जहरखुरानी के आरोपी लोगों को बातों में उलझाकर घटना को अंजाम देते हैं। वहीं बढ़ते रेल हादसों को देखते हुए आरपीएफ ने यात्रियों से अपील की कि ट्रेन में यात्रा के दौरान पायदान से पीछे होकर ही यात्रा करें।



























