हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए आरपीएफ ने मीठे शरबत का वितरण किया जिसे पीकर लोगों को गर्मी से राहत मिली। आपको बता दें कि समय-समय पर गर्मी से राहत दिलाने के लिए स्टेशन पर लगातार प्याऊ लगाए जा रहे हैं जो रेल यात्रियों को राहत दिलाने में एक अहम भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर आरपीएफ प्रभारी सुभाष यादव, सब इंस्पेक्टर वीर सिंह, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
भारी डिस्काउंट पर खरीदें एसी, कूलर, पंखे, फर्नीचर आदि : 9286716214


























