हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ निरीक्षक सुभाष यादव ने इंसानियत दिखाते हुए ट्रेन में एक बच्ची को दौरा पड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां बच्ची की हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सकों ने कहा कि यदि समय रहते बच्ची को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया होता तो काफ़ी देर हो जाती।
दरअसल मामला सोमवार की देर रात करीब 12:20 का है जब आरपीएफ निरीक्षक सुभाष यादव अपने स्टाफ के साथ ट्रेनों में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर दो पर एसीपी में खड़ी ट्रेन के कोच S7 से प्रेशर लीक होने की आवाज आई। इसके बाद निरीक्षक तुरंत कोच की ओर बढ़े और देखा की एक व्यक्ति अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ट्रेन से नीचे उतर रहा है।
पूछताछ करने पर पता चला कि 6 वर्षीय बेटी को दौरा पड़ने से अचानक बेहोश हो गई। ऐसे में इलाज के लिए जूही के पिता संजय कुमार को मजबूरन चेन खिंचनी पड़ी। सुभाष यादव ने 108 डायल कर एंबुलेंस को मामले से अवगत कराया लेकिन देरी होने की वजह से आरपीएफ इंचार्ज स्वयं ही गाड़ी में बच्ची को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए जहां चिकित्सकों ने बच्ची का उपचार शुरू कर दिया। बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है जिसका उपचार जारी है। बता दें कि संजय कुमार पुत्र खुशीराम निवासी हैदर गढ़ जिला बाराबंकी अपने परिजनों के साथ किसी कार्य से नई दिल्ली से लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी छह वर्षीय बेटी जूही को दौरा पड़ गया और वह बेहोश हो गई जिसके बाद आनन-फानन में आरपीएफ ने अस्पताल में भर्ती कराया।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























