👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए आरपीएफ ने यात्रियों को मीठा शरबत पिलाया जिसे पीकर सभी को राहत मिली. हापुड़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने आरपीएफ की जमकर प्रशंसा की. बता दें कि ट्रेन में यात्रियों को किसी तरह की असुविधा ना हो इसके चलते आरपीएफ ने रेल यात्रियों को शरबत का वितरण किया.



























