हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शहर को जाम मुक्त करने के लिए अब ई-रिक्शाओं पर नंबर अंकित कर उनका रूट निर्धारित कर दिया गया है। यदि ई-रिक्शा चालक ने नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। रूट प्लान को लागू करने पर जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। यातायात पुलिस ने ई-रिक्शाओं पर नंबर लिखवाया है जिससे शहर में संचालित ई-रिक्शाओं से बिगड़ने वाली यातायात व्यवस्था को संभाला जा सके। अब 1000 से लेकर 2000 नंबर तक की ई-रिक्शाओं को मेरठ तिराहा से मोदीनगर रोड, 2000 से 3000 नंबर तक की ई-रिक्शाओं को मेरठ तिराहा से दिल्ली रोड निजामपुर तिराहा, 3000 से 4000 के बीच चलने वाली ई-रिक्शाओं को कोठी गेट तिराहा से सोना पेट्रोल पंप बुलंदशहर रोड, 4000 से 5000 तक चलने वाली ई रिक्शाओं को तहसील चोपला से गढ़ रोड पर, 5000 से 6000 तक के बीच चलने वाली ई-रिक्शाओं को फ्रीगंज रोड स्थित कचहरी से रेलवे स्टेशन और रेलवे रोड तक चलाया जाएगा। यदि किसी ई-रिक्शा चालक ने रूट का उल्लंघन किया तो कार्रवाई होगी।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

































