👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : दशहरा पर्व के अवसर पर हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित रामलीला मैदान में जनपद हापुड़ का प्रमुख रावण दहन होता है जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। ऐसे में भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। जाम की स्थिति ना बने इसके लिए शहर के पांच पॉइंट पर रूट डायवर्ट किया गया है। यातायात प्रभारी मनु चौधरी के अनुसार निजामपुर बाईपास, सोना पेट्रोल पंप, निजामपुर, मेरठ रोड साइलो द्वितीय, मेरठ तिराहा व ततारपुर बाईपास पर डायवर्सन रहेगा। रूट मंगलवार की शाम से गुरुवार की तड़के तक डाइवर्ट रहेगा।
































