👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बस से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब रोडवेज बसों का संचालन शहर के अंदर से किया जाएगा जिससे यात्रियों को अपनी मंज़िल तक पहुंचने में आसानी हो। इसके लिए एआरएम ने बस चालकों को शहर के अंदर से बस निकालने के निर्देश दिए हैं। एआरएम के आदेशों का पालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बाईपास से शहर आने के लिए सवारी के इंतजार में यात्री घंटों खड़े रहते हैं। इसकी शिकायत उन्होंने कई बार की है जिसे देखते हुए एआरएम ने यह निर्देश दिए हैं।





























