हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित शहर के व्यस्त चौराहों में से एक एचपीडीए चौराहे पर गोल चक्कर बनाने की तैयारी की जा रही है। 23 लाख रुपए की लागत से चौराहे का सौंदर्यकरण होगा और गोल चक्कर बनाया जाएगा। गोल चक्कर बनने से सड़क हादसों में भी कमी आएगी। एचपीडीए चौराहे से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। यह चौराहा प्रीत विहार, श्याम नगर, आनंद विहार, हापुड़ व दिल्ली को भी जोड़ता है। ऐसे में भारी संख्या में वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। वाहनों के दबाव को देखते हुए एचपीडीए ने यहां पर गोल चक्कर बनाने का प्रस्ताव अप्रैल 2022 में रखा था जो पास हो गया जिसके पश्चात गोल चक्कर बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। 23 लाख रुपए की लागत से सौंदर्यकरण, ट्रैफिक रेड लाइट आदि की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही बीच में फव्वारा भी लगाया जाएगा। उम्मीद है कि यह कार्य दो महीने में पूरा होगा।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622

अग्रवाल महासभा चुनाव: प्रधान पद के निर्दलीय प्रत्याशी विजेंद्र गर्ग लोहे वाले से खास बातचीत
https://youtu.be/TouSDyvqmww





























