हापुड, सीमन (ehapurnews.com): रोटारैक्ट क्लब ऑफ इनमैंटेक हापुड़ के स्वयंसेवकों ने शुक्रवार को नगर पालिका परिषद हापुड में स्थित लक्ष्मी कन्या जूनियर हाई स्कूल नाम के एक सरकारी स्कूल का दौरा किया और उस स्कूल की दीवारों को पेंट किया और स्कूल को एक नया रूप दिया। इस आयोजन में क्लब के अध्यक्ष दीपांशु मित्तल, सचिव अंशिका चौधरी सहित अन्य स्वयंसेवी भी मौजूद रहे।
उन्होंने उस स्कूल के बच्चों को बुनियादी शिक्षा भी दी। यह उनके लिए बेहद यादगार इवेंट था। स्कूल के प्रिंसिपल भी दीवारें देखकर बहुत खुश हुए।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9837509509 पर


























