👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : रोटरी क्लब पिलखुवा सिटी समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी रहकर लोगों की सेवा करने के साथ-साथ अन्य को भी सामाजिक कार्य करने हेतु प्रेरित कर रहा है।क्लब के तत्वावधान में एक शिविर लगाकर क्षय (टी0 वी0)रोग ग्रस्त 14 बच्चों को पोषण युक्त आहार वितरित किया गया और जिम्मेदारी ली गयी कि बच्चों को रोग मुक्त होने तक सभी को पोषाहार की व्यवस्था कराई जाती रहेगी।क्लब की अगुवाई में एक वैक्सीनेशन शिविर भी लगाया गया जिसमें लोगों ने कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाई।क्लब के अध्यक्ष सुधीर गोयल ने वैक्सीन के लिए प्रेरित किया।


























