
रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल ने वितरित की साइकिलें
हापुड़,सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com):रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल ने जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के प्रांगण में आयोजित एक समारोह में छात्राओं को साइकिल वितरित की। इस प्रकल्प का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को सार्थक करते हुए यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी मेधावी छात्रा संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।
समारोह की मुख्य अतिथि शिवानी त्यागी (UPSC CSE उत्तीर्ण) व संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल, सचिव डॉ. रोहिन सिंघल एवं प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया।
मुख्य अतिथि शिवानी त्यागी ने अपनी सफलता की प्रेरक यात्रा साझा करते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि अभावों में ही सफलता के अंकुर फूटते हैं, बस हमें अपने लक्ष्य के प्रति अडिग रहना चाहिए। साइकिलें पाकर छात्राओं और उनके अभिभावकों के चेहरे पर मुस्कान और भविष्य के प्रति एक नया आत्मविश्वास दिखाई दिया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनुज शर्मा ने बताया कि रोटरी सदैव सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करता है। इसी कड़ी में गुरुवार को आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को साइकिलें भेंट की गईं ताकि उनकी कॉलेज की राह आसान हो सके। कार्यक्रम का संयोजन सचिव अनिल कक्कड़,कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश अरोड़ा, प्रोग्राम चेयरमैन एडवोकेट मनोहर लाल दुआ एवं डॉ. मनमोहन कक्कड़ ने किया।समारोह में मनोज कर्णवाल, रवीश शर्मा, बौदेश शर्मा,हरिकिशन अग्रवाल, अशोक ग्रोवर, विक्रांत बंसल,आशु सचदेवा, वरुण आर्य, सचिन वर्मा, सर्वजीत चावला, अमित आहूजा, अमित वर्मा, पवन गर्ग आदि उपस्थित थे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com



























