
लकड़ी के लटठो से भरी ट्रैक्टर ट्राली का रस्सा टूटा, बड़ा हादसा टला
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में हाईवे पर लकड़ी के लट्ठे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली का रस्सा टूट गया जिससे लकड़ी के लट्ठे हाईवे पर बिखर गए। इस दौरान हाईवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यातायात व्यवस्था को संभाला।
मामला गुरुवार का है जब लकड़ी के लटठे लेकर एक ट्रैक्टर ट्राली अमरोहा के गजरौला से सिंभावली आ रही थी। जैसे ही वह सिंभावली में पुराने हाईवे पर पहुंची तो अचानक रस्सा टूट गया जिसकी वजह से लकड़ी के लट्ठे सड़क पर बिखर गए। इस दौरान यातायात अवरुद्ध हो गया। क्षेत्र वासियों ने लकड़ी के अवैध संचालन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इस तरह के परिवहन से नियमों का खुला उल्लंघन हो रहा है जिससे जान भी जा सकती है। सड़क पर यमदूत बनकर दौड़ने वाली ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई है।
S.C.M. Global School || Admission Open : FREE admission charges for 100 students: 7618333399






























