हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड का है जहां चोरों ने एक किराना की दुकान में लाखों की चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गए। चोर दुकान से काजू, बादाम, पिस्ता, घी आदि चीजों को चुराकर ले गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने इस दौरान लगभग डेढ़ लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया और गल्ले में रखे तीन हजार नकद और नौ हजार रुपए के सिक्के चुरा लिए। चोर छत से दुकान में दाखिल हुए।
मामला शुक्रवार की रात का है जब हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित अर्जुन नगर के सामने 60 वर्षीय गोपाल सिंघल पुत्र स्व. प्रेम प्रकाश सिंघल निवासी पटेल नगर की दुकान में चोरों ने पहले नीचे से दुकान में घुसने का प्रयास किया लेकिन असफल रहने पर छत पर चढ़ गए। कपड़े की रस्सी बनाकर चोर छत तक पहुंचे और एक निर्माणधीन दीवार में कूमल कर बिल्डिंग में घुस आए। इस दौरान चोर कई चोर ताले चटकाकर दुकान में दाखिल हो गए।
जब दुकान मालिक के भतीजे ने शनिवार की सुबह करीब नौ बजे दुकान में पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। सारा सामान बिखरा पड़ा था। दुकान से लगभग डेढ़ लाख रुए मूल्य के बादाम, घी, पिस्ता, काजू, रिफाईंड आदि गायब थे। वहीं बदमाश गल्ले से तीन हजार रुपए नकद और नौ हजार रुपए की रेजगारी पर हाथ साफ कर गए। चोर CCTV कैमरे और DVR डिवाइस भी साथ ले गये। गोपाल सिंघल ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जो जांच में जुट गई है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390



























