हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने फोटोग्राफर के साथ हुई लूट की घटना का बुधवार को खुलासा किया है। पुलिस ने फोटोग्राफर के साथ मारपीट करने, नकदी, कैमरा लूटने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की और नवादा नहर पुल के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पुलिस ने शूटिंग कैमरा, पांच चार्जिंग एडेप्टर बैटरी मय केबिल, छह पावर चार्जिंग बैटरी, एक बैटरी टूल किट मय कार्ड रीडर, फोकस लाइट, स्टैंड, एक अवैध चाकू और 700 रुपए की नकदी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हेमराज पवार पुत्र महेंद्र निवासी गांव खुड़लिया सिंभावली, कुलविंदर गुर्जर पुत्र कृष्ण और वसीम पुत्र शमीम निवासीगण जाहरवीर कॉलोनी फरीदपुर सिंभावली को गिरफ्तार किया है।
गढ़मुक्तेश्वर के क्षेत्राधिकारी आशुतोष शिवम ने बताया कि 6 मार्च की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि विनोद कुमार निवासी गांव मुरादाबाद मोदीनगर भोजपुर गाजियाबाद सड़क हादसे के दौरान घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया तो लूट का पता चला। इसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया। जानकारी के अनुसार विनोद सतगुरु फार्म हाउस कुचेसर चौपला से शादी समारोह में फोटोग्राफी कर वापस गाजियाबाद लौट रहा था। खुड़लिया बाईपास पर आरोपियों ने उसे रोका और उसके साथ मारपिटाई की। उसके बाद उन्होंने कैमरा, नकदी व अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी दो पहिया वाहन सवारों पर पत्थर फेंक कर उन्हें घायल कर लूट की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले का पर्दाफाश करते हुए उनके कब्जे से कैमरा आदि सामान भी बरामद किया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457


























