हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक सर्राफा व्यापारी से अलीगढ़ के पास लाखों की लूट का मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने हथियार के बल पर व्यापारी से 15 लाख रुपए के जेवरात लूट लिए और फरार हो गए। सूचना मिलने पर अलीगढ़ पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी पहुंचे और जांच शुरू कर दी।मामला शुक्रवार की शाम का है जब हापुड़ के श्रीनगर निवासी सर्राफ पुनीत जिंदल कार में सवार होकर कासगंज से हापुड़ लौट रहे थे। कार में चालक व पुनीत समेत तीन लोग सवार थे। जैसे ही गाड़ी ने अलीगढ़ पार किया तो अचानक तीन बाइकों पर सवार छह बदमाश गाड़ी के पास पहुंचे। तमंचों से लेस बदमाशों ने गाड़ी को घेर लिया और शीशा तोड़कर कार में रखे 15 लाख रुपए के जेवरात लूटकर फरार हो गए।घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी। बताते चलें कि पुनीत जिंदल श्रीनगर में रहते हैं जिनका हापुड़ के सर्राफा बाजार में सर्राफे का कारोबार है।
रोस्टेड चने असुरक्षित, लाल मिर्ची पाउडर अधोमानक, लगी पेनल्टी
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत जनवरी-फरवरी 2026 के महीने में प्राप्त हुई जांच रिपोर्ट के आधार पर कई प्रतिष्ठानों से…
Read more
























