
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात के अंतर्गत गुरूवार को दिन छिपने के दौरान दो कारों में सवार 6 लोगों ने बाइक सवार दो युवकों के साथ मारपीट कर तमंचे के बल पर नकदी व चैन लूट और फरार हो गए।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार गांव दौमी का आकाश त्यागी अपने साथी ध्रुव के साथ बाइक पर गुरूवार की शाम घर लौट रहे थे कि स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित दौमी फाटक के पास दो कारों में सवार 6 युवको ने बाइक सवार के साथ मारपीट की और तमंचे के बल पर हजारों नकद व चैन लूट ली और फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी खंगाल रही है।
























