हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने दो दिन पहले दो महिलाओं से नोटों से भरा थैला लूट कर भागने वाले तीन लुटेरों को धर दबोचा। पुलिस ने महिलाओं से लूटे गए 60 हजार रुपए, तीन तमंचे, तीन कारतूस व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक ने लुटेरों को पकड़ने वाले पुलिस दल को दस हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने शुक्रवार को हापुड़ में पत्रकारों को बताया कि 22 फरवरी को गांव छज्जूपुर की दो महिलाएं सिरोधन बैंक से 60 हजार रुपए निकाल कर ई-रिक्शा में बैठकर छज्जुपुर जा रही थी कि बैंक के बाहर खड़े बदमाशों ने रैकी कर अपने साथियों को सूचना दे दी और कुछ दूर जाने के बाद एक बदमाश ई-रिक्शा में सवार हो गया और दो बदमाश बाइक पर ई-रिक्शा का पीछा करते रहे। मौका लगते ही बदमाश नोटों का थैला झपट कर फरार हो गए।
धौलाना पुलिस ने गश्त को दौरान सपनावत नहर पुल से बाइक सवार तीन लुटेरों को दबोच लिया। पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने महिलाओं से लूटे गए 60 हजार रुपए, लूट में प्रयुक्त बाइक, तीन तमंचे व तीन कारतूस बरामद किए है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान गुलावठी के जावेद व नवेद तथा सालेपुर कोटला के सरताज के रुप में की गई है।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी जावेद ने पुलिस को बताया कि 22 फरवरी को वह अपने साथियों के साथ सिरोधन बैंक के पास खड़े होकर बैंक में आने-जाने वाले लोगों को देख रहे थे तभी दो महिलाएं एक थैला लेकर ई-रिक्शा में सिरोधन बैंक से ग्राम छज्जूपुर को जाने के लिए बैठी। सिरोधन बाईपास से करीब 200 मीटर पहले एक साथी नावेद उर्फ नवील उस ई-रिक्शा में महिलाओं के साथ बैठ गया तथा कुछ दूरी पर चलने के बाद सही स्थान देखकर रुपयों से भरा बैग महिलाओं से छीन लिया। जावेद व सरताज सिरोधन बैंक से ही बाइक पर ई-रिक्शा के पीछे चल रहे थे, हम दोनों ने नावेद उर्फ नवील के साथ मिलकर उन दोनों महिलाओं को धक्का देकर अपने साथी नावेद उर्फ नवील को अपनी मोटर साईकिल पर बैठा लिया तथा हम लोग रुपयों से भरा बैग छीनने के बाद पीछे गुलावठी की ओर भाग गए। हम तीनों ने घटना करने के उपरांत गुलावठी होते हुए बुलंदशहर की और चले गए थे तथा उन महिलाओं से छीने बैग से मिले 60 हजार रुपए में से हम तीनों ने 20-20 हजार रुपए आपस में बांट लिए थे।
Techno Blast के लिए FREE में रजिस्ट्रेशन: 8279806606



























